NMOPS दुमका कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक
आज दिनांक 24/07/2022 को NMOPS दुमका के जिला कार्यकारिणी की काशीनाथ महतो की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक +2 जिला स्कूल में किया गया। जिसमें निम्न निर्णय लिया गया।
1. बैठक में कोषाध्यक्ष श्री शिवाकांत त्रिपाठी से विगत कार्यक्रमों कि आय-व्यय संबंधित व्यौरा देने के लिए कहा गया।
2. बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला कार्यकारिणी, प्रखण्ड कार्यकारिणी की विस्तार हेतु विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिस प्रखण्ड में कार्यकारिणी का गठन किया गया है, वहां के सदस्य सभी सदस्यों से 2022-23 सत्र् का 200 रु. सदस्यता शुल्क और 100 रु. संघर्ष शुल्क लेंगे।
3. जिस प्रखण्ड में कार्यकारिणी सदस्यों का गठन नहीं हुआ है वहां जिला कार्यकारिणी के सदस्य उस प्रखण्ड के सदस्यों का सदस्यता शुल्क और संघर्ष शुल्क लेंगे।
4. विदित हो की आगामी 15 अगस्त को विधिवत पुरानी पेंशन बहाली हेतु मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा के उपरांत 16 अगस्त को एक जिला स्तर पर भव्य आयोजन किया जायेगा। इस समारोह में सभी सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य करने का निर्णय लिया गया है
5. सदस्यता अभियान कल (25/07/2022) से जिला में शुरू करने का निर्णय लिया गया।
6. पुरानी पेंशन को लेकर SOP गठित कमेटी की निरंतर मंथन जारी है। संभावना है कि अगले महीने तक यह कमेटी OPS से संबंधित रिपोर्ट सरकार को सौपेगी। इस हेतु NMOPS की राज्य कार्यकारिणी लगातार SOP कमेटी के सदस्यों के सम्पर्क में हैं। सरकार का रुख पूर्णतः सकारात्मक एवं कार्य प्रगति पर है। इसके लिए सभी NPS कर्मी को आभार व्यक्त करने के लिए तैयार रहने को बैठक में निर्णय लिया गया है।
आज की बैठक में राकेश कुमार सिंह जिला संयोजक, प्रांतीय उपाध्यक्ष सह NMOPS दुमका ईकाई के कोषाध्यक्ष शिवाकांत त्रिपाठी, मिडिया प्रभारी दीपक कुमार, महेंद्र मंडल,धर्मेंद्र, मिथिलेश विश्वकर्मा,यमुना दास, अजय दास,सौरभ कुमार, ललनजी, अमित पाण्डे, उज्जवल जी, दुश्यंत जी, योगेन्द्र जी, रुपेश जा,चंदा कुमारी आदि उपस्थित थे।
दीपक कुमार
मिडिया प्रभारी NMOPS दुमका